जेट्रोफा करकास एक बहुद्देश्यीय अखाद्यतेल उत्पादक झाड़ी है, जिसकी उत्पत्ति अमेरिका और पश्चिम एशिया के उष्णकटिबंधीय इलाके में हुई। यह रबड़नुमा पदार्थ उत्पादित करता है, जिस कारण जानवर इसे चरना पसंद नहीं करते। यह एक कठोरजीवी और सुखाड़ में भी हरी-भरी रहनेवाली उपज है, जिसका उत्पादन बंजर भूमि में भी किया जा सकता है। इसकी उपज को आर्थिक रूप से 30 साल तक बनाये रखा जा सकता है। जेट्रोफा करकास के तेल का इस्तेमाल बायो डीजल के 20 प्रतिशत सम्मिश्रण के रूप में किया जा सकता है। हालांकि परिष्कृत तेल एक उपयुक्त साफ-सुथरा बायो डीजल है।
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें
प्रस्तावना
चुकंदर या शकरकंद (बेटा वल्गैरिस, सैक्कारिफेरा एल) चीनी उत्पादन करने वाली एक द्विवार्षिक फसल है। इसे सम शीतोष्ण जलवायु वाले देशों में उगाया जाता है। अब उष्णकटिबंधीय चुकंदर के कई प्रकार, उष्णकटिबंधीय और कटिबंधीय देशों में इथेनॉल के उत्पादन के वैकल्पिक ऊर्जा स्रोत के रूप में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। इथेनॉल को पेट्रोल या डीजल के साथ 10 प्रतिशत तक मिला कर इसका उपयोग बायो डीजल के रूप में किया जा सकता है। चुकंदर की लत्ती का उपयोग हरे चारे के रूप में किया जा सकता है, जबकि फल का अवशेष और फिल्टर केक का उपयोग भी पशु चारे के रूप में किया जा सकता है।
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें
चावल के बाद जवार सबसे महत्वपूर्ण अनाज है, जिसका उत्पादन सर्वाधिक बड़े भू-भाग में किया जाता है। इसका उत्पादन मुख्य रूप से अनाज और चारे के लिए किया जाता है। जवार का वैकल्पिक उपयोग खाद्य उद्योग में वाणिज्यिक अनाज के रूप में भी किया जाता है। इसके डंठलों का उपयोग इथेनॉल, सिरका और खल्ली तथा पशु चारे के उत्पादन में भी किया जाता है।
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें
जैव ईंधन का उत्पादन करने के लिए अखाद्य तेल देनेवाले कई पौधे उगाये जा सकते हैं। करंज इसमें सबसे उपयुक्त पेड़ है। यह देश के विभिन्न हिस्सों में बड़े पैमाने पर उगाया जाता है। इसकी सबसे लोकप्रिय प्रजाति पोनगामिया पिन्नाटा है।
इसकी जड़, तना, पत्ते, फल और फूल में औषधीय गुण होते हैं। इसके सूखे पत्ते का उपयोग अनाज के भंडारण में कीटनाशक के रूप में किया जाता है।
Last Modified : 2/21/2020
इस पृष्ठ में उत्तर प्रदेश सौर ऊर्जा नीति की विस्तृ...
इस पृष्ठ में भारतीय सौर ऊर्जा निगम लिमिटेड (सेकी) ...
अंडा संरक्षण हेतु कम कीमत वाली तकनीकी की जनकारी दी...
इस पृष्ठ में उपग्रह मौसम विज्ञान की जानकारी दी गयी...